चोरों के हौसले बुलंद थाने से चंद कदमों की दूरी पर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, लाखों का सामान चोरी करके हुए फरार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज दोराहा के कद्दों चौक में स्थित पंकज करियाना स्टोर को चोरों ने अपना निशाना बनाया और लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए

दुकान मालिक हरिशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कद्दों चौक में पंकज किराना स्टोर के नाम की दुकान है और बीती रात उस की तबीयत ठीक ना होने के चलते हुए वह जल्दी दुकान बंद करके अपने घर चला गया था और जब सुबह आकर उसने देखा तो उसकी दुकान के शटर की दोनों पत्तियां काटी हुई थी और जब दुकान का शटर उठाकर खोल कर देखा गया तो पता चला की दुकान में से करीब 3 से 3.5 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ था वहीं दुकान मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरों द्वारा पूरी चोरी करने के बाद दुकान में लगा इनवर्टर भी चुरा कर ले गए वहीं वहां पर उपस्थित दुकानदारों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब वह लोग चौकीदारों को पैसे देते हैं और थाने से थोड़ी दूरी पर उनकी दुकान है तब भी चोर द्वारा चोरी की गई तो हम लोग सुरक्षित कहां हैं वहीं पीड़ित द्वारा इसकी सूचना दोराहा पुलिस को दे दी गई जिन्होंने मौके पर आकर मौका देखा
फोटो मैं चोरी हुई दुकान
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें