विधायक ग्यासपुरा ने जसपाल कौर की मकान गिरने से हुई मौत पर परिवार को सौंपा मुआवजा
दोराहा लुधियाना 12 सितंबर
दोराहा के निकटवर्ती गांव बुआनी में 8 सितंबर को बारिश के कारण मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर माता जसपाल कौर (65) नामक महिला की मौत हो गई थी। उस समय पायल विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजी. मनविंदर सिंह ग्यासपुरा दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार को आश्वासन दिया कि वह जल्द ही परिवार को मुआवजा दिलाएंगे। 3 दिन बाद अपना वादा पूरा करते हुए विधायक ग्यासपुरा ने मृतक जसपाल कौर के बेटे संदीप सिंह को जसपाल कौर की मौत पर 4 लाख रुपये और मकान के लिए 1 लाख 20 हजार रुपये का मुआवजा पत्र सौंपा और बताया कि परिवार के खाते में 5 लाख 20 हजार रुपये का मुआवजा जमा करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि पीड़ित परिवार को 3 दिन में बनता मुआवजा मिला है। इस मौके पर मैडम रमनजीत कौर गियासपुरा नगर काउंसिल दोराहा के अध्यक्ष सुदर्शन कुमार पप्पू, आढ़ती एसोसिएशन पंजाब के उपाध्यक्ष अविनाशप्रीत सिंह एपी जल्ला, चेयरमैन तरलोचन सिंह बुआनी, सिराजखान बिशनपुरा, सरपंच अमरदीप सिंह कुहली, बॉबी कपिला, सुखविंदर सिंह गरचा आदि उपस्थित थे।
कैप्शन- सुदर्शन कुमार पप्पू, एपी जल्ला, तरलोचन सिंह बुआनी व अन्य के साथ विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा व रमनजीत कौर ग्यासपुरा एक लाख रुपये का पत्र देते हुए। मृतक जसपाल कौर के बेटे को 5 लाख 20 हजार का मुआवजा