समराला निवासी मैडम रेनू बाला उर्फ सोनिया को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब की डायरेक्टर नियुक्त किया गया
समराला लुधियाना 22 दिसंबर ( प्रीति वर्मा)
समराला निवासी मैडम रेनू बाला उर्फ सोनिया को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पंजाब की डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय सुप्रीम डायरेक्टर नरिंदर अरोड़ा तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा, अभिनेता मुश्ताक खान और अभिनेत्री रीतू शिवपुरी उपस्थित रहीं।
यह सम्मान उन्हें समाज सेवा में उनके विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि मैडम रेनू बाला उर्फ सोनिया अपने क्षेत्र में सामाजिक भलाई और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देती रही हैं। वे एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के विरुद्ध निरंतर कार्य कर रही हैं।
वे गौ सेवा और गौ रक्षा के साथ-साथ मरीजों की सेवा करती हैं तथा जरूरतमंदों को आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराती हैं। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था कराती हैं और स्वयं भी नियमित रक्तदाता हैं।
ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन के अंतर्गत अपने प्रदेश के अधिकारियों के साथ मिलकर उन्होंने अब तक घरेलू विवाद, घरेलू हिंसा तथा पारिवारिक मामलों के सैकड़ों प्रकरणों को काउंसलिंग के माध्यम से सफलतापूर्वक सुलझाया है। उनका समझाने का तरीका इतना प्रभावी होता है कि पुनः काउंसलिंग की आवश्यकता नहीं पड़ती।
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा करनाल में नेशनल लीडरशिप अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में मैडम रेनू बाला उर्फ सोनिया को यह सम्मान मुख्य अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।