माउंट इंटरनेशनल स्कूल में भव्य वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा, परिणाम दिवस और दिशा निर्देश सत्र का आयोजन
दोराहा लुधियाना 21 मार्च ( प्रीति वर्मा )

आज माउंट इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा I और II के छात्रों के लिए वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा, परिणाम दिवस और दिशा निर्देश सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अनुशासित मार्च पास्ट से हुई, जिसके बाद छात्र मार्शल ने खेल शपथ दिलाई, जिसमें निष्पक्ष खेल, अनुशासन और टीम वर्क के मूल्यों पर जोर दिया गया।
छात्रों ने ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिताओं, रिले दौड़, बाधा दौड़ और टीम खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे उनकी शारीरिक स्वास्थ्य और समन्वय कौशल विकसित हुए इस मौके प्रधानाचार्य जी ने छात्रों को शैक्षिक उपलब्धियों पर बधाई दी और उन्हें पढ़ाई के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। परिणाम दिवस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र और पदक दिए गए। और दिशा निर्देश सत्र में अभिभावकों को आगामी सत्र के पाठ्यक्रम, शिक्षण पद्धतियों और स्कूल की नीतियों की जानकारी दी गई। अभिभावकों ने स्कूल के समग्र विकास दृष्टिकोण की सराहना की।