पायल के गांव रानो के सरपंच पर मनरेगा कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पायल के गांव रानो के सरपंच पर मनरेगा कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप 

बीडीपीओ दोराहा को सरपंच के खिलाफ लिखती शिकायत दी  

सरपंच ने सभी आरोपी को झूठ ओर बेबुनियाद बताया  

दोराहा लुधियाना 6 अगस्त ( प्रीति वर्मा )

पायल के साथ लगते गांव रानो के सरपंच गुरप्रीत सिंह पर मनरेगा कर्मचारियों द्वारा गंभीर आरोप लगाकर दोराहा स्थित बीडीपीओ दफ्तर में लिखती रूप से सरपंच के खिलाफ शिकायत दी इस मौके मनरेगा कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरपंच द्वारा उन्हें सीधे तौर पर कहा जा रहा है कि जब तक सरपंच के घर पर दो मनरेगा कर्मी काम नहीं करेंगे तब तक कर्मचारियों का नाम नहीं लिखा जाएगा इसके रोष स्वरूप आज मनरेगा कर्मी इक्ट्ठे होकर गांव की पंचायत के कुछ पंचों को साथ लेकर बीडीपीओ दोराहा से मिले ओर सरपंच के खिलाफ लिखित तौर पर अपनी शिकायती दी वही जब इस मामले के संबंध में गांव रानो के सरपंच गुरप्रीत सिंह के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने सभी आरोपी को झूठ ओर बेबुनियाद बताया उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के सरपंच हैं और जो पंच उनके खिलाफ बोल रहे हैं और आरोप लग रहे हैं वह सभी कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांव में विकास के लिए पैसे दिए जा रहे हैं तो वह अपने गांव में विकास कार्य करवा रहे हैं उन्होंने मनरेगा कर्मियों पर आरोप लगाया कि मनरेगा कर्मी काम नहीं कर रहे जिसके लिए उनके द्वारा उन्हें कहा गया था वहीं उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों इस मामले में सियासत कर रही हैं इस मौके सरपंच द्वारा बीडीपीओ से इस मामले की निष्पक्ष जांच की अपील करी

जब इस मामले के संबंध में बीडीपीओ दोराहा से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि मनरेगा कर्मियों द्वारा उन्हें एक शिकायत दी गई है जिसकी वह जांच करेगी उन्होंने कहा कि कार्य शुरू करवा दिया गया है और जल्द ही वह मामले की जांच करके दोषी पर बनती कानूनी कार्रवाई करेंगे

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें