कांग्रेस के पूर्व नगर कौंसिल प्रधान ने आप के पूर्व नगर कौंसिल प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस के पूर्व नगर कौंसिल प्रधान ने आप के पूर्व नगर कौंसिल प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप

दोराहा लुधियाना 18 अप्रैल  ( प्रीति वर्मा )

आज दोराहा में कांग्रेस के पूर्व नगर कौंसिल प्रधान बंत सिंह दबुरजी की अगवाई में पूर्व कांग्रेसी काउंसलर की एक मीटिंग संपन्न हुई जिसमें आने वाली नगर कौंसिल चुनाव के संबंध में विचार विमर्श किया गया व आम आदमी पार्टी के पूर्व नगर कौंसिल प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू पर गंभीर आरोप लगाए गए इस मौके बातचीत करते हुए दोराहा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान बंत सिंह दबुरजी ने आम आदमी पार्टी के दोराहा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान सदस्य शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए व कहा कि सुदर्शन शर्मा पप्पू द्वारा पहले शहर की वार्ड बंदी के साथ छेड़छाड़ की गई व अब वोटो के साथ छेड़छाड़ की जा रही है जिसके लिए बी एल ओ पर दबाव डाला जा रहा है जो कि कांग्रेस पार्टी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी द्वारा लोगों के काम किए गए हैं तो फिर लोगों के बीच जाने से डर क्यों लग रहा है इस मौके उन्होंने कहा कि वह इस मामले के संबंध में एसडीएम को लिखती शिकायत करेंगे इस मौके राजवीर सिंह रूबल, राजेंद्र सिंह गहिर मनदीप सिंह मांगट, कांग्रेस शहरी प्रधान वनीत अष्ट , शालू बाबा, लखविंदर सिंह लखी, हरेंद्र कुमार हिंदा व अन्य उपस्थित हुए

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें