सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की हालत हुई वद से बत्तर ,जगह-जगह लगे पड़े हैं कूड़े के ढेर
दोराहा लुधियाना 22 जुलाई ( प्रीति वर्मा )

दोराहा में सफाई कर्मचारी 8 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं जिसके चलते शहर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं वहीं आज सफाई कर्मचारियों द्वारा नगर कौंसिल दोराहा के दफ्तर के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ रोज प्रदर्शन किया गया इस मौके कर्मचारियों ने बताया कि की 15 दिन से वह हड़ताल पर बैठे हैं परंतु उनके साथ कोई भी बातचीत करने के लिए नहीं पहुंचा इस मौके बातचीत करते हुए सफाई सेवक यूनियन दोराहा के प्रधान रॉकी सहोता ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगे नहीं मानेगी यह हड़ताल इसी प्रकार चलती रहेगी वहीं धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी राहुल नोई ने बताया की सरकार द्वारा उनके साथ धोखा किया गया है उन्होंने बताया कि जब पहले हड़ताल की गई थी तो पंजाब सरकार द्वारा सारी मांगे मान लेने की बात कह कर हड़ताल खत्म करवाई गई थी वहीं अब सरकार अपनी बात से मुकर गई है
क्या कहना इंस्पेक्टरअश्विनी कुमार का
शहर की सफाई व्यवस्था की बुरी हालत को देखकर जब इस मामले के संबंध में सेंट्री इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि जल्द ही सफाई कर्मचारियों के साथ तालमेल बिठाकर हड़ताल खत्म करवाई जाएगी और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी