माउंट इंटरनेशनल स्कूल बना “पंजाब का सबसे तेज़ी से बढ़ता स्कूल”, 10 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माउंट इंटरनेशनल स्कूल बना “पंजाब का सबसे तेज़ी से बढ़ता स्कूल”, 10 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पूरी

दोराहा लुधियाना 27 जुलाई ( प्रीति वर्मा )

शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके माउंट इंटरनेशनल स्कूल, को “एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026 में फास्टेस्ट ग्रोइंग स्कूल इन पंजाब के राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया गया।

यह गौरवपूर्ण सम्मान पंजाब के वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा के कर-कमलों द्वारा स्कूल के डायरेक्टर श्री विशाल गर्ग को प्रदान किया गया। इसी के साथ विद्यालय ने 10 इयर्स ऑफ एक्सीलेंस का महत्वपूर्ण पड़ाव भी पूरा किया।

इस अवसर पर श्री विशाल गर्ग ने कहा कि _”यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। एक दशक का यह सफर ‘समर्पण, विकास और उत्कृष्टता’ की मिसाल है।”_

ए फ्यूचरिस्टिक स्कूल’ की सोच के साथ एम.आई.एस. बच्चों को नवाचार, संस्कार और आधुनिक शिक्षा प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहा है।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें