माउंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का UCMAS राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माउंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का UCMAS राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

दोराहा लुधियाना 10 सितंबर ( प्रीति वर्मा )

माउंट इंटरनेशनल स्कूल के लिए गर्व का क्षण स्कूल के तीन होनहार छात्रों ने मुंबई में आयोजित 25 वीं यू.सी.एम.ए.एस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।

यह भारत की सबसे बड़ी मानसिक गणित प्रतियोगिताओं में से एक थी, जिसमें देश के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 7,000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में छात्रों को मात्र 8 मिनट में 200 सवाल हल करने की चुनौती दी गई थी।

कशिका सग्गर ने चैंपियन ट्रॉफी, दिव्यांश चौधरी ने फोर्थ रनर-अप ट्रॉफी और कौशलेंद्र ने मेरिट ट्रॉफी जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यू.सी.एम.ए.एस फ्रेंचाइज निदेशक श्रीमती रविंदर कौर ने बताया कि उन्हें छात्रों की इस उपलब्धि पर बेहद गर्व है।

विद्यालय के निदेशक विशाल सर और प्रधानाचार्य श्रीमती दलजीत कौर ने विजेता छात्रों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक अबेकस स्टाफ कंवरप्रीत मैम व सिमरन मैम को बधाई दी।

अब ये तीनों छात्र श्रीलंका में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें