माउंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का केंद्र स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेलों में शानदार प्रदर्शन
दोराहा लुधियाना 10 सितंबर ( प्रीति वर्मा )
माउंट इंटरनेशनल स्कूल, लुधियाना के छात्रों ने केंद्र स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
चतुर्थ कक्षा के छात्र आर्यन सिंह ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और लंबी कूद में स्वर्ण पदक जीता।
बालकों की गोला फेंक प्रतियोगिता में पांचवी कक्षा के आरव वर्मा ने रजत पदकऔर तनवीर सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
गोला फेंक प्रतियोगिता में भी विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें *पांचवी कक्षा की जसनूर कौर ने स्वर्ण पदक और नवगुन कौर ने रजत पदक जीता।
छात्रों का यह प्रभावशाली प्रदर्शन उनकी लगन, दृढ़ता, प्रतिभा और खेल उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने युवा खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।