School Holiday Calendar: साल 2025 में कब-कब रहेंगे बच्चों के लिए स्कूल बंद? यहां देखें पूरी लिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

School Holiday

Image Source : INDIA TV
School Holiday

साल 2025 की शुरुआत हो रही है, अक्सर देखा गया है कि बच्चों को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इस दिन वे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ छुट्टियां बिताने के लिए आतुर रहते हैं। इसके साथ ही स्कूलों में भी विंटर वेकेशन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में बच्चों के लिए घूमने-फिरने के लिए यह बेहतर मौका है। बता दें कि राज्य सरकारें दिसंबर माह में ही अपने-अपने राज्यों में होने वाली सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देती हैं। ऐसे में आपको इसके बारे हो सकता है पता, अगर नहीं तो हम आपको ये रिमाइंड करा देते हैं।

ज्यादातर राज्यों में विंटर वेकेशन

जानकारी दे दें कि इन दिनों दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर समेत अन्य राज्यों में विंटर वेकेशन की छुट्टियां शुरू है, जो जम्मू कश्मीर को छोड़कर करीबन मध्य जनवरी तक चलेंगी। जम्मू कश्मीर में विंटर वेकेशन मध्य फरवरी तक चलती है। ऐसे में आइए उन छुट्टियों के बारे में जानते हैं जिनके कारण सभी राज्यों के स्कूल बंद रहेंगे।

यहां देखें सार्वजनिक छुट्टियों की लिस्ट

  • गणतंत्र दिवस- 26 जनवरी 2025
  • महाशिवरात्रि- 26 फरवरी 2025
  • होली- 14 मार्च 2025
  • ईद-उल-फितर- 31 मार्च 2025
  • महावीर जयंती- 10 अप्रैल 2025
  • गुड फ्राइडे- 18 अप्रैल 2025
  • बुद्ध पूर्णिमा- 12 मई 2025
  • ईद-उल-जुहा(बकरीद)- 7 जून 2025
  • मुहर्रम- 6 जुलाई 2025
  • स्वतंत्रता दिवस- 15 अगस्त 2025
  • जन्माष्टमी- 16 अगस्त 2025
  • मिलद-उल-नबी (ईद-ए-मिलद)- 5 सितंबर 2025
  • महात्मा गांधी जयंती- 2 अक्टूबर 2025
  • दशहरा- 2 अक्टूबर 2025
  • दिवाली- 20 अक्टूबर 2025
  • गुरु नानक देव जयंती- 5 नवंबर 2025
  • क्रिसमस डे- 25 दिसंबर 2025

ऊपर बताई गई छुट्टियों को लेकर हर राज्यों में सभी स्कूल बंद रहेंगे क्योंकि ये सभी सार्वजनिक छुट्टियां है। इसके अलावा, राज्य अपने-अपने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के लिए अतिरिक्त छुट्टियां भी देते हैं।

Latest Education News

Source link

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें