दोराहा पब्लिक स्कूल में किंडरगार्टन खेल दिवस के अवसर पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया
दोराहा लुधियाना 12 मार्च मुदित मोहिंद्रा
आज वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी के साथ-साथ दोराहा पब्लिक स्कूल में ‘राइम, रिदम एंड रेस’ नाम से किंडरगार्टन के लिए वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत एक मनोरंजक परेड से हुई। इस कार्यक्रम में 50 मीटर दौड़, हर्डल, स्टैक रिंग रेस, कमांडो रेस, टनल रेस, रैबिट एंड पेंग्विन रेस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं और विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. गुरशरण सिद्धू ने अपने भाषण में स्कूल के अच्छे प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सुखपाल सिंह, चेयरपर्सन मैडम उमाल कौर, डायरेक्टर तपवीर सिंह, जपवीर सिंह, सुप्रीत कौर, मैनेजमेंट मेंबर अमरजीत सिंह, प्रिंसिपल मोनिका सरवाल, हेड मिस्ट्रेस संगीता राजपूत और परवीन भारद्वाज ने कार्यक्रम में भाग लिया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम और पुष्प प्रदर्शनी ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर लगाए गए टैटू मेनिया और सेल्फी स्टैण्ड विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। दोराहा पब्लिक स्कूल के निदेशक तपवीर सिंह ने इस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए खेल शिक्षक नीरज, सोनिका व सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा सभी को प्रकृति से जुड़ने व पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया।
फोटो में छात्र खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।