केमिकल से भरे टैंकर का मामला गर्माया
गांव निवासियों व किसान जत्थेबंदी अगुओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
थाने के आगे लगा धरना सर्विस रोड की जाम

दोराहा लुधियाना 12 मार्च
आज दोराहा थाना के आगे देर रात किसान आगुओं और गांव बरमालीपुर की पंचायत ने धरना लगा पंजाब पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया यह धरना करीब 2 घंटे चला उसके उपरांत एस एच ओ के विश्वास दिलाने के बाद गांव निवासियों और किसानों ने धरना समाप्त किया
क्या है पूरा मामला
बता दे कि गांव बरमालीपुर की पंचायत व किसान आंगुओं द्वारा एक ट्रैक्टर टैंकर को काबू किया गया था जो कि गांव में केमिकल वाला पानी डाल रहा था जो की नजदीकी एक फैक्ट्री का था गांव वालों द्वारा उसे पड़कर पुलिस के हवाले किया गया वहीं आज जब गांव वाले उसके सैंपल करवाने के लिए पॉल्यूशन विभाग के साथ आए तो उसे टैंकर को किसी ने खाली करवा दिया जिसके रोष स्वरूप गांव वासियों ने दोराहा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने के आगे ही सर्विस रोड बंद कर जाम लगा दिया और यह जाम कई घंटे चला वहीं मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को गांव निवासियों व किसान अंगुओं को समझने में वक्त लगा तब जाकर यह धारणा समाप्त हुआ
कैसे हुआ समाप्त धरना
मामले की गंभीरता तो देखते हुए दोराहा थाना के एस एच ओ हरदम सिंह काफी लंबा समय तक प्रदर्शन कार्यों को समझाते हुए नजर आए वही बाद में पुलिस द्वारा इस बात का विश्वास दिलाने के उपरांत धरना समाप्त हुआ के पुलिस द्वारा सुबह 10 बजे तक संबंधित आरोपियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी वही बातचीत करते हुए धरना करियों ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नहीं की गई तो इस धरने को और मजबूत रूप देकर लगाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी
फोटो मैं धरना करी