राष्ट्रीय सरपंच संघ के पंजाब प्रधान बने जसप्रीत सिंह औलख
दोराहा लुधियाना 3 अगस्त
दोराहा के साथ लगते गांव मल्हीपुर के जसप्रीत सिंह औलख को राष्ट्रीय सरपंच संघ पंजाब का प्रधान नियुक्त किया गया जिससे हल्के में खुशी की लहर दौड़ गई वहीं इस मौके बातचीत करते हुए जसप्रीत सिंह औलख ने कहा के संघ द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊँगा उन्होंने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि पंजाब के हर ज़िले में संगठन को मजबूत बनाया जाए, कार्यकारिणी का विस्तार हो और सरपंचों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाए उन्होंने कहा कि यदि कभी पंचायतों और सरपंचों के हितों की रक्षा हेतु संघर्ष की आवश्यकता होगी, तो मैं हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ा रहूँगा। मेरा कर्तव्य है कि पंजाब के सरपंचों की आवाज़ को सही मंच तक पहुँचाऊँ और संघ के आदर्शों का पालन करूँ।
फोटो मैं जसप्रीत सिंह औलख