सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा के विद्यार्थियों का खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
दोराहा लुधियाना 30 अक्टूबर ( प्रीति वर्मा )
राजकीय प्राथमिक विद्यालय घुडानी कलां में खंड स्तरीय खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सरस्वती मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोराहा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया और शतरंज प्रतियोगिता में लड़के व लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, बैडमिंटन टीम ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही, चौथी कक्षा की छात्रा पवलीन कौर पुत्री दविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया। अंत में, स्कूल के प्रधानाचार्य प्रीतीश गुसाई जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी और भविष्य में उनके बेहतर प्रदर्शन की कामना की।
विजेता खिलाड़ियों के साथ स्कूल प्रधाना
चार्य