दोराहा जीटी रोड पर धुंध के कारण पलटी कार, 4 जख्मी

दोराहा लुधियाना 30 दिसंबर ( प्रीति वर्मा )
आज सुबह करीब 6:30 बजे दिल्ली से लुधियाना की तरफ जा रही है एक कार धुंध के कारण संतुलन बिगड़ने के चलते दोराहा जीटी रोड पर टच रेस्टोरेंट के नजदीक पलट गई जिसके चलते गाड़ी में सवार चार व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें राहगीरों द्वारा नजदीक की सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया वहीं मौके पर एसएस एफ की टीम पहुंच गई और सड़क पर से पलटी हुई गाड़ी को सीधा कर साइड पर लगाया गया
वही एस एस एफ इंचार्ज सुखदेव सिंह से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली की तरफ से कार नंबर पीबी 01 सी 1794 आ रही थी जैसे ही कार दोराहा जीटी रोड पर पहुंची तो धुंध के चलते कार चालक का संतुलन बिगड़ गया व कार पलट गई जिसके चलते कार में सवार जसविंदर सिंह, बहादुर सिंह, केवल सिंह सुखविंदर सिंह सभी निवासी गांव बेनो के कपूरथला घायल हो गए जिन्हें राहगीरों द्वारा नजदीक के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया वहीं एसएस एफ की टीम द्वारा मौके पर पहुंच गाड़ी को सीधा कर साइड पर लगाया गया और यातायात दुरुस्त करवाया गया
फोटो मैं गाड़ी को सीधा करते एस एस एफ की टीम