हबेनली पैलेस में बने हबेनली एंजेल घर से फिर भाग बच्चा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हबेनली पैलेस में बने हबेनली एंजेल घर से फिर भाग बच्चा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

दोराहा लुधियाना 11 मार्च ( प्रीति वर्मा )

दोराहा में स्थित हबेनली पैलेस में बने हेवनली एंजेल घर में लगातार नाबालिक लड़के लड़कियों के भागने के मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला और सामने आए जिसमें जोत कौर पत्नी प्रिंसदीप सिंह निवासी वार्ड नंबर एक दोराहा उम्र करीब 40 वर्ष ने पुलिस को बयान दिया कि वह हबेनली एंजेल बाल घर दोराहा में सीनियर हाउस मदर के पद पर नियुक्त है और बाल घर में बच्चों के रहने सहने और खाने पीने और हर जरूरत का ध्यान रखने की ड्यूटी करती है जोत कौर ने बताया की तिथि 8 सितंबर 2025 को एक 16 वर्ष का बच्चा हबेनली एंजेल बाल दोराहा में दाखिल हुआ था जो कि उन्होंने बताया कि 8 फरवरी 2026 को वह और स्टाफ हबेनली एंजेल बाल दोराहा में उपस्थित थे तो दोपहर करीब 3:30 बजे सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें आकर बताया कि एक बच्चा हबेनली एंजेल बाल घर की दीवार फांद गया है और बिना बताए कहीं चला गया है पुलिस द्वारा जोत कौर के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

पहले भी भागे हैं लड़का और लड़कियां

वर्णन योग की यह कोई पहला मामला नहीं है जब बच्चे यहां से भागे हो परंतु बच्चे यहां से क्यों भाग रहे हैं यह बहुत बड़ा सवाल है जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए

क्या कहना है दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त का

जब इस मामले के संबंध में एस एस ओ दोराहा आकाश दत्त से बात करी गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है वहीं उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने दोराहा में ड्यूटी ज्वाइन की है तब से यह तीसरा मामला उनके सामने आया उन्होंने बताया कि इससे पहले लड़कियां भागी थी जिन्हें पुलिस द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद ढूंढा गया था

इलाके की इतनी बड़ी संस्था पर सुरक्षा प्रणाली जीरो

वर्णन योग्य की हबेनली पैलेस अपने आप में बहुत बड़ी संस्था है परंतु संस्था की सुरक्षा प्रणाली इतनी कमजोर है कि बच्चे भी यहां से दौड़ जाते हैं जिसके चलते सुरक्षा प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन को चाहिए इनमामलों की उच्च स्तरीय जांच कर पता लगाया जाए कि बच्चे यहां से क्यों भाग गए हैं

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें