दोराहा के वार्ड नंबर 4 से तीर्थ यात्रा के लिए बस रवाना हलका विधायक ने दिखाई झंडी 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा के वार्ड नंबर 4 से तीर्थ यात्रा के लिए बस रवाना हलका विधायक ने दिखाई झंडी

दोराहा लुधियाना 19 मार्च ( प्रीति वर्मा )

आज दोराहा के वार्ड नंबर 4 से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की बस को हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा द्वारा झंडी दिखा रवाना किया गया इस मौके उनके साथ दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ,पार्षद पति रिकी बैक्टर व अन्य उपस्थित रहे वहीं इस मौके तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया इस मौके हलका विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों की सुविधा के लिए चला इस योजना से यहां हमारे बुजुर्ग खुश हैं वहीं पवित्र तीर्थ स्थान के दर्शन कर हमारे बुजुर्गों द्वारा आशीर्वाद के रूप में असीस दी जा रही है उन्होंने कहा कि यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें