दोराहा में सुबह से शाम तक का हुआ शांति से मतदान शाम को बिगाड़ा माहौल ,कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर लगाया धरना

दोराहा लुधियाना 26 मई ( प्रीति वर्मा )
आज दोराहा में 15 वार्डों के चुनाव को लेकर सुबह से शाम तक शांत में तरीके से मतदान हुए वहीं शाम करीब 5:00 बजे हलका विधायक पर गंभीर आरोप लगा कांग्रेस वर्कर और पूर्व काउंसलर द्वारा पंजाब सरकार पर धक्के शाही के आरोप लगा रोष प्रदर्शन किया गया वहीं यह मामला देर रात तक भड़का रहा वहीं मौके पर पूर्व हलका विधायक लखबीर सिंह लक्खा पहुंचे और समर्थकों सहित दोराहा रेलवे रोड पर धरना लगा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया इस मौके पूर्व विधायक ने कहा कि हलका विधायक हार को देखकर बौखलाए हुए हैं और हलका विधायक द्वारा पूर्व काउंसलर के साथ गाली गलौज कर हाथों पाई की गई है जो कि कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी वहीं इस मामले के संबंध में पूर्व काउंसलर राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी रणजीत कौर वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ रही है और सुबह से शाम तक बड़े शांत में ढंग से वोट प्रक्रिया चली परंतु शाम को हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा द्वारा अवरुद्ध व्यवहार कर हाथों पाई की गई जिसके चलते स्थिति तनाव पूर्ण हो गई वही मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे वह मामले को शांत करने के लिए कई घंटे तक मशक्कत करते नजर आए
क्या कहना है पूर्व विधायक का
इस मौके पर पूर्व विधायक लखबीर सिंह लक्खा ने कहा कि अगर इंसाफ ना मिला तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे और इंसाफ के लिए लड़ेंगे
क्या कहना है मौजूदा हल्का विधायक का
वहीं हलका विधायक मानवेंद्र सिंह गयासपुरा द्वारा अपने सोशल पेज पर वीडियो डाल कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाकर बाहर से नौजवानों को बुलाकर जाली वोट डलवाने का प्रयास किया जा रहा था जिसको लेकर विवाद हुआ उन्होंने बताया कि एक नौजवान जाली वोट डालते हुए काबू आया है
क्या कहना है दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त का
जब इस पूरे मामले के संबंध में दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मामले की गंभीरता से जांच करेंगे और बनती कानूनी कार्रवाई करेंगे