दोराहा में खाली प्लाट में चल रहा था कबाड़ का गोरख धंधा  पुलिस ने छापामारी कर कई कारे और भारी मात्रा में कारों के सामान सहित तीन को किया काबू मामला दर्ज 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा में खाली प्लाट में चल रहा था कबाड़ का गोरख धंधा 

पुलिस ने छापामारी कर कई कारे और भारी मात्रा में कारों के सामान सहित तीन को किया काबू मामला दर्ज

छापामारी करने गई टीम पर आरोपी ने किया हमला पुलिस ने नहीं की पुष्टि

दोराहा लुधियाना 28 जुलाई  ( प्रीति वर्मा )

दोराहा के कद्दों चौक के पास पुलिस को खाली प्लाट में कारों को काटकर कबाड़ के कारोबार की सूचना मिली जिस पर दोराहा पुलिस द्वारा छापामारी कर भारी मात्रा में कारों का सामान और 12 के करीब कारे बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया

वही इस मौके जानकारी देते हुए डीएसपी पायल हरमनप्रीत सिंह चीमा ने बताया की दोराहा थाना मुखी एस एच ओ आकाश दत्त को सूचना मिली के कद्दों चौक के पास खाली प्लाट में कई कारे खड़ी है जिन पर कुछ की नंबर प्लेट लगी हुई है कुछ बिना नंबर प्लेट के खड़ी और भारी मात्रा में कारों को काटकर उनके सामान पड़ा है जिस पर पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर पहुंच छापामारी कर 10 से ज्यादा कारों और भारी मात्रा में कटी हुई कारों का सामान बरामद किया गया वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में तीन आरोपियों को काबू कर मामला दर्ज कर लिया गया वहीं मौके पर बरामद कारों पर भिन्न जिलों के नंबर प्लेट लगी हुई और कुछ पर नंबर प्लेट नहीं थी पुलिस द्वारा इन कारों के नंबरों और चासी नंबरों से इनकी जांच की जा रही है कि कहीं यह कारें चोरी की तो नहीं पुलिस द्वारा इस मामले में जांच के बाद और आरोपियों को भी काबू किए जाने का मामला सामने आ सकता है सूत्रों की माने तो जब पुलिस पार्टी द्वारा छापामारी की गई तो आरोपियों द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला किया गया परंतु इस घटना की किसी भी अधिकारी द्वारा पुष्टि नहीं की गई वही इतने बड़े पैमाने पर खुले आसमान के नीचे यह गोरख धंधा पिछले कई दिनों से चल रहा था और प्रशासन व पुलिस द्वारा पहले कार्रवाई क्यों नहीं कि इस पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें