PM श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल बेगोवाल के विद्यार्थियों ने खेल मुकाबलों मैं शानदार प्रदर्शन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PM श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल बेगोवाल के विद्यार्थियों ने खेल मुकाबलों मैं शानदार प्रदर्शन किया

दोराहा लुधियाना 29 जुलाई ( प्रीति वर्मा )

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के निर्देश पर जोन साहनेवाल में 70वें जोनल लेवल गेम्स शुरू हुए, जिसमें अलग-अलग ग्राउंड में अलग-अलग गेम्स खेले जा रहे हैं। PM श्री गवर्नमेंट हाई स्कूल बेगोवाल के बच्चों ने हेडमिस्ट्रेस श्रीमती बलजीत कौर जी की लीडरशिप में खो-खो में हिस्सा लिया, U-17 लड़कियों, U-14, 19 लड़कों ने इन गेम्स में बड़े जोश के साथ हिस्सा लिया। हेडमिस्ट्रेस ने बताया कि इन गेम्स में श्रीमती पुष्पिंदर कौर DPE की अच्छी लीडरशिप में जोनल लेवल पर U-17 लड़कियों ने पहला, U-14, 19 लड़कों ने दूसरा स्थान जीता। जिला स्तरीय खो-खो कैंप में अंडर-14 के चार लड़कों साहिबदीप सिंह, प्रभनूर सिंह, साहिबजोत सिंह, गुरध्यान सिंह, अंडर-19 लड़कों में बलवंत सिंह, जसकरन सिंह, सचिन कुमार, अर्पित कुमार तथा अंडर-17 लड़कियों में मनजोत कौर, मनीषा कुमारी, सुमन कुमारी, भावना जोत कौर, प्रिया कुमारी, जोबन प्रीत कौर, समस्त स्टाफ सदस्य श्री विश्विंदर वशिष्ठ, जसवीर सिंह, तलविंदर सिंह, श्रीमती रेनू बाला, श्रीमती जसवीर कौर, श्रीमती तजिंदर कौर, श्रीमती रविंदर कौर, श्रीमती रूपिंदर कौर, श्रीमती अमनप्रीत कौर, श्रीमती मंदीप कौर, कुमारी अकवीर कौर, रमनदीप सिंह, रविंदर सिंह तथा एसएमसी कमेटी ने बच्चों तथा अभिभावकों को स्कूल का नाम रोशन करने पर बधाई दी।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें