शक्ति पब्लिक स्कूल दोराहा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति पब्लिक स्कूल दोराहा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय वेट लिफ्टिंग मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया
दोराहा लुधियाना 23 अगस्त ( प्रीति वर्मा )
प्रिंसिपल श्री नरेश चंद जी की लीडरशिप में खन्ना के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए 70वें डिस्ट्रिक्ट लेवल वेटलिफ्टिंग स्कूल गेम्स 2026-27 में शक्ति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दोराहा के स्टूडेंट्स ने शानदार परफॉर्म करके स्कूल का नाम रोशन किया। इस मौके मनराज सिंह, क्लास 10 ने अंडर-19 के 110 kg वेट कैटेगरी में कुल 87 kg उठाकर गोल्ड मेडल जीता दिलप्रीत राय, क्लास +1 ने 88 kg वेट कैटेगरी में कुल 80 kg उठाकर सिल्वर मेडल जीता स्कूल का नाम रोशन किया
स्कूल की इस शानदार अचीवमेंट के लिए प्लेयर्स को सम्मानित करने के मौके पर प्रिंसिपल जतिंदर शर्मा लेक्चरर राजीव वैद , स्कूल DP परमिंदर सिंह और लेक्चरर अजीतपाल सिंह खास तौर पर मौजूद थे।
इस मौके पर पूरे स्कूल स्टाफ ने दोनों टैलेंटेड प्लेयर्स को बधाई दी और उनके ब्राइट फ्यूचर की कामना की।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें