खन्ना में जन्माष्टमी को लेकर एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने की विशेष बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंदिरों की प्रबंधक कमेटियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विचार-विमर्श, कहा- श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की पहली प्राथमिकता

खन्ना 2 सितंबर ( प्रीति वर्मा )

आगामी जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से मनाने के लिए खन्ना पुलिस की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी के तहत एसएसपी खन्ना डा. दर्पण आहलूवालिया ने खन्ना पुलिस के सभी जीओजी और जिला खन्ना के विभिन्न मंदिरों की प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक की।बैठक के दौरान एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।बैठक में मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस कर्मचारियों की तैनाती, यातायात को सुचारू बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और पार्किंग के उचित प्रबंधों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा मंदिरों में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि धार्मिक त्योहार लोगों की आस्था से जुड़े होते हैं और ऐसे अवसरों पर पुलिस की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मंदिर प्रबंधक कमेटियों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।उन्होंने मंदिर प्रबंधक कमेटियों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।खन्ना पुलिस ने जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए हर संभव प्रबंध करने का भरोसा दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्रमुख जिम्मेदारी है।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें