11 से 19 अक्टूबर तक रामलीला, 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव; तैयारियों को लेकर श्री राम नाटक क्लब की विशेष बैठक 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा में गूंजेगा जय श्रीराम के जयकारों का स्वर

11 से 19 अक्टूबर तक रामलीला, 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव; तैयारियों को लेकर श्री राम नाटक क्लब की विशेष बैठक

दोराहा में श्री राम नाटक क्लब की ओर से आगामी रामलीला एवं दशहरा उत्सव को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के सरपरस्त, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद सुदर्शन शर्मा ने की।

बैठक के दौरान 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन तथा 20 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने आयोजन की तैयारियों, कार्यक्रमों तथा व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की।

क्लब के सरपरस्त सुदर्शन शर्मा ने कहा कि पहले दोराहा शहर के स्थानीय नौजवानों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता था, लेकिन आजकल युवा अपने कामकाज में अधिक व्यस्त रहते हैं। इसी कारण अब वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों को रामलीला मंचन के लिए आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने कहा कि वृंदावन से आने वाले कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं का श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मंचन करते हैं, जिसे शहरवासी बड़ी श्रद्धा से देखते हैं।

बैठक में 20 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव को लेकर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर पंजाब के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नगर कौंसिल प्रधान अनमोल शर्मा, पार्षद राहुल सेक्टर, पंकज गौतम, अवतार मट्ठाडू, एस.पी. शुक्ला, चंद्रशेखर, नरेंद्र नंदा, मंगा जर्मन, राजेश अब्लिश, अनीश अब्लिश, रमन मेहता, मिट्ठू, इंद्रजीत सिंह फौजी, रजनीश भल्ला तथा बॉबी तिवारी सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें