दोराहा एंबुलेंस वेलफेयर सोसाइटी की बड़ी पहल, एक और एंबुलेंस लोक सेवा को समर्पित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा एंबुलेंस वेलफेयर सोसाइटी की बड़ी पहल, एक और एंबुलेंस लोक सेवा को समर्पित

एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया रवाना

दोराहा लुधियाना 26 सितंबर ( मुदित मोहिंद्रा )

दोराहा एंबुलेंस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में एक और बड़ी पहल करते हुए नई बोलेरो एंबुलेंस खरीदकर लोगों की सेवा के लिए समर्पित की गई। इस नई एंबुलेंस को एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में संस्था द्वारा किया गया यह कार्य सराहनीय है। दुर्घटना अथवा किसी आपात स्थिति में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण होता है। कई बार समय पर मिली चिकित्सा सहायता किसी व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि यदि समाजसेवी संस्थाएं पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करें तो समाज के लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकती हैं।

संस्था के इष्टप्रीत सिंह, गिन्नी जी, बावा और ने बताया कि इस नेक कार्य में आर्थिक सहयोग देने वाले सभी दानी सज्जनों का वे दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में संस्था द्वारा एक मारुति वैन को एंबुलेंस के रूप में सेवा में लगाया गया था। इस एंबुलेंस के माध्यम से अब तक सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में सहायता की गई है।

उन्होंने बताया कि संस्था की एंबुलेंस हर समय जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए तैयार रहती है। इसके अलावा मृतक देह को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए टाटा की एक अलग गाड़ी भी खरीदी गई है, जो लगातार सेवा कार्य में योगदान दे रही है। संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को बिना किसी शुल्क के सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने सबसे पहले शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की। इसके बाद उन्होंने नई एंबुलेंस का निरीक्षण किया और हरी झंडी दिखाकर उसे लोक सेवा के लिए रवाना किया। संस्था की इस पहल की शहरवासियों ने सराहना की।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें