दोराहा जीटी रोड पर बस की ट्रक से हुई टक्कर एक की गई जान तीन जख्मी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दोराहा लुधियाना 30 सितंबर
आज सुबह दोराहा जीटी रोड पर दिल्ली से लुधियाना आ रही पीआरटीसी की बस मैकडॉनल्ड के नजदीक आगे जा रहे ट्रक के पीछे जा टकराई टक्कर इतनी जोरदार थी के बस का एक तरफ का हिस्सा चकनाचूर हो गया और बस में बैठे कंडक्टर सुखपाल सिंह की मौत हो गई वह अन्य तीन घायल हो गई वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी
मिली जानकारी के अनुसार दोराहा थाना के एस एच ओ चरणजीत सिंह ने बताया के बस चालक हरप्रीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव में मेहदूदन थाना बसी पठाना ने बताया कि वह पीआरटीसी की बस नंबर पीबी 02 एफ जे 70 13 लेकर दिल्ली से लुधियाना आ रहा था तो जैसे ही वह दोराहा जीटी रोड पर मैकडॉनल्ड के सामने पहुंचे तो अचानक एक ट्रक चालक ने बिना कोई इंडिकेटर दिए हुए तेज़ रफ्तारी से ट्रक को मोड़ दिया जिस पर वह अपनी बस को रोकने की कोशिश करने लगा परंतु बस ट्रक के पीछे जोर से जा टकराई जिसके चलते बस के कंडक्टर की मौत हो गई व अन्य तीन घायल हो गए वही मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची वह ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने बस चालक के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें