
दोराहा लुधियाना 19 फरवरी
आज नगर कौंसिल द्वारा मुख्य बाजार रेलवे रोड पर येलो लाइन लगाने का कार्य आरंभ किया गया इस मौके मुख्य रूप से दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू कार्य साधक अधिकारी हर नरेंद्र सिंह शेरगिल, सेंट्री सुपरिंटेंडेंट विष्णु शर्मा इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार पार्षद पति रिक्की वैक्टर व अन्य अधिकारी उपस्थित हुए इस मौके बातचीत करते हुए दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने कहा कि शहर में पिछले काफी लंबे समय से ट्रैफिक की समस्या चली आ रही थी जिसके चलते नगर कौंसिल द्वारा येलो लाइन लगाने का फैसला किया गया इस मौके उन्होंने शहर के व्यापारी वर्ग को अनुरोध किया कि गाड़ियां अन्य सामान वगैरह सभी चीज येलो लाइन के अंदर रखें उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ट्रेड यूनियन के साथ मीटिंग कर उन का सहयोग लिया जाएगा और उसके उपरांत येलो लाइन के बाहर खड़ी गाड़ियों, रेहड़ियों और सामान रखने वालों पर बनती कार्रवाई की जाएगी इस मौके प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने कहा कि आम आदमी की पार्टी की सरकार विकास के लिए वचनबद्ध है उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शहर को हर तरह की सुविधा से लैस किए जाने के लिए शहर निवासियों के सहयोग की आती जरूरत है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बाजार में लग रही रेहड़ी फड़ी वालों को अलग से जगह देखकर शहर की सुंदरता को और बढ़ाया जाएगा
फोटो मैं येलो लाइन लगवादते अधिकारी