दोराहा पब्लिक स्कूल में चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा पब्लिक स्कूल में चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन

दोराहा लुधियाना 12 जुलाई

दोराहा पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों और समस्त स्टाफ के लिए तीन दिवसीय स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सी.एम.सी. अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा विद्यार्थियों की शारीरिक जाँच की गई। उन्होंने विद्यार्थियों की कमज़ोर दृष्टि, कान, गला, दाँत आदि विभिन्न रोगों की जाँच की। शारीरिक जाँच के दौरान, जिन विद्यार्थियों को आँखों और दाँतों से संबंधित कोई भी समस्या थी, उन्हें उचित सलाह लेने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाने के लिए कहा गया। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक आदतों के बारे में बताया, जिनमें शरीर की स्वच्छता, हाथ धोना, संतुलित आहार और मोबाइल व टीवी से दूर रहना शामिल था। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक तपवीर सिंह और प्रधानाचार्य मोनिका सरवाल ने सी.एम.सी. के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के लिए अच्छी आदतें अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जाँच शिविर आयोजित करते रहने का आह्वान किया।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें