कैबिनेट मंत्री सोद परचा मंत्री पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली



पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली ओर राशन की नहीं हर घर मैं एक नौकरी की जरूरत पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वाडिंग
गयासपुरा द्वारा सिस्टम का दुरुपयोग कर की जा रही है धाकेशाही पूर्व विधायक लखबीर सिंह लखा
दोराहा लुधियाना 13 जुलाई
दोराहा के साथ लगते पायल में पूर्व विधायक लखबीर सिंह लक्खा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली की गई जिसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेता पहुंचे वह अपने-अपने विचार दिए वहीं कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली की आड़ में हल्का पायल में पार्टी का शक्ति प्रदर्शन कर 2027 के चुनाव का विगल बजा दिया गया इस मौके मंच से खुलेआम बदला खोरी की राजनीति के बारे में चर्चा होती रही भिन्न भिन पद अधिकारियों द्वारा भाजपा और आम आदमी पार्टी की आलोचना कर कहा गया कि उनके द्वारा संविधान से हटकर लोगों के साथ धक्के शाही की जा रही है जो कि कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही इन लोगों को जवाब जरूर दिया जाएगा
संविधान बचाओ रैली में संविधान के बारे में कम ही हुई चर्चा चलती रही राजनीतिक विचार चर्चा
जहां आज पायल में कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली करने का दावा किया गया वहीं रैली में आए हुए पार्टी प्रवक्ताओं द्वारा संविधान के सम्बन्ध मैं कम ही बात की गई रैली मैं आम आदमी पार्टी ओर भाजपा के ऊपर चरचा चली
इस मौके मंच पर संबोधन करते हुए प्रदेश प्रधान कांग्रेस अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग ने सीएम भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं वेंडिंग ने कहा कि अभी हाल ही में अबोहर में कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई मोगा में डॉक्टर पर गोलियां चलाई गई इससे पहले मुसेवाला की हत्या और कबड्डी खिलाड़ी अंबिया नंगल पर गोलियां आम आदमी पार्टी की सरकार के समय चली है आज पंजाब में आतंकवाद वाला समय फिर से आ गया है इस मौके उन्होंने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कांग्रेस को डुबाया गया उन्होंने कहा कि आज पूर्व सीएम स्वर्गीय बेअंत सिंह वाली कांग्रेस का पंजाब में आना जरूरी है कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में जो कांग्रेस बनाई थी उसमें सिर्फ पैसे वाले अमीर लोग थे सिर्फ बड़ी गाड़ियों वाले लोग थे कांग्रेस को कैप्टन ने पंजाब में डुबोकर रख दिया आज लोग खुद देख की कैप्टन अमरिंदर सिंह का क्या हाल है
इस मौके संबोधित करते हुए राजा वाडिंग ने कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनते ही नाजायज करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार को 21 के बदले 51 वापस किया जाएगा इस मौके राजा वाडिंग ने कहा कि पंजाब के लोगों को मुफ्त राशन और बिजली नहीं चाहिए पंजाब के लोगों को हर घर में एक नौकरी चाहिए जिससे कि वह घर खुशहाली हो सके
मंच से सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि आज पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह को भूल चुकी है उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह का नाम लेकर इस सरकार ने लोगों को भ्रमित किया है और आज यह सरकार लोगों के साथ जुल्म कर रही है
इस मौके पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली ने हलका विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा और कैबिनेट मंत्री सोंद पर निशाना साधते हुए कहा के कैबिनेट मंत्री सोंद परचा स्पेशलिस्ट हैं अगर कोई भी व्यक्ति अपने हकों के लिए आवाज उठाता है तो उसे पर परचा करवा दिया जाता है वहीं उन्होंने गयासपुरा की कारगुज़ारी पर सवाल उठाते हुए कहा के हलका पायल के लोग आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देंगे
इस मौके एकत्रित जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लखबीर सिंह लक्खा ने पहुंचे हुए लोगों का धन्यवाद किया इस मौके संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हलका विधायक सिस्टम का दुरुपयोग करके लोगों के साथ धक्के शाही कर रहा है जिसका आने वाले समय में जवाब जरूर दिया जाएगा
वही यह बात यहां स्पष्ट हो जाती है कि कांग्रेस प्रदेश प्रधान राजा वाडिंग द्वारा चुनावी घोषणा का दावा किया गया वहीं आज की जनसभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे जो के आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं