मतदान केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध के दावों की निकली हवा विकलांग व्यक्ति को नहीं मिली व्हीलचेयर 
दोराहा लुधियाना 26 मई ( प्रीति वर्मा )
स्कूल ऑफ एमिनेस दोराहा मैं बने मतदान केंद्र पर एक व्यक्ति विकलांग व्यक्ति को गोद में उठाकर मतदान करवाने के लिए लेकर आता हुआ दिखाई दिया जब उसे व्यक्ति के साथ बातचीत की गई तो उसने बताया कि उसे मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर नहीं मिली वहीं जब इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत कर पता किया गया तो पता चला कि स्कूल मैं बने चार बूथ पर एक ही व्हीलचेयर उपलब्ध थी वहीं विकलांग व अपाहिज व्यक्ति मतदान केंद्र पर अपना मतदान करने के लिए मशक्कत करते नजर आए