दोराहा और पायल में भाजपा का सुपड़ा साफ ,पायल में भाजपा के रहते हैं दो बड़े कद के नेता 
,वार्ड नंबर 8 मैं नहीं मिला उम्मीदवार , नेता का अपना घर इसी वार्ड में
दोराहा लुधियाना 2 जून ( मुदित मोहिंद्रा )
यहां एक तरफ 2027 में पंजाब में भाजपा द्वारा सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं वह जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल हटके नजर आ रही है जो कि बीते दिनों हुए नगर कौंसिल चुनाव के नतीजे से स्पष्ट दिखाई दे रही है बता दें की पायल के वार्ड नंबर आठ में भाजपा के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह चीमा का घर है और उनके भाई प्रदेश के उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा है उसके बावजूद इन्हें अपने इलाके में उम्मीदवार ही नहीं मिला अगर बात अन्य वार्ड में उम्मीदवारों की की जाए तो बता दें की पायल की 11 वार्ड में से भाजपा द्वारा 8 वार्ड पर उम्मीदवार खड़ी किए गए और सभी की जमानत जप्त हो गई वहीं उम्मीदवारों को पड़ी वोट चर्चा का विषय बन गई वार्ड नंबर 6 से खड़ी उम्मीदवार कर्मजीत कौर को मात्र एक वोट डली और वार्ड नंबर 10 से सुखबीर सिंह को मात्र दो वोट मिले जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुई है वही दोराहा शहर में कुल 15 वार्ड में से भाजपा ने 7 वार्ड में अपने उम्मीदवार खड़े किए जिनमें हालत पायल जैसे ही हुए भाजपा के वार्ड नंबर 15 से खड़े उम्मीदवार को मात्र दो वोट मिले अन्य कोई भी उम्मीदवार 50 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया सभी की जमानत जपत हो गई
क्या कारण है भाजपा के इतने बुरे हालात का
दोराहा शहर में भाजपा दो फाड़ हो चुकी है भाजपा के सीनियर आगू इस मामले में चुप्पी बनाए हुए हैं और सूत्रों की माने तो जिला प्रधान द्वारा दोराहा के सीनियर अंगुओं के साथ ताल में नहीं बनाया गया जिसके रोष स्वरूप सीनियर आगू उम्मीदवारों के पक्ष में नहीं निकले और ना ही प्रचार किया वह स्थानीय लोगों की माने तो भाजपा को टीम में बदलाव की जरूरत है और जिला प्रधान दोराहा से होगा तो भाजपा शहर में नई ऊंचाइयां शु सकती है वहीं अब देखना होगा कि भाजपा अपनी इतनी बुरी हार के बाद अपनी टीम और रणनीति में क्या बदलाव लाती है या जैसा चल रहा है वैसे ही चलता रहेगा