माउंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने इकोवर्स 2026 में लहराया परचम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

माउंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने इकोवर्स 2026 में लहराया परचम
दोराहा लुधियाना 7 अगस्त ( प्रीति वर्मा )
माउंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और पर्यावरण जागरूकता का शानदार प्रदर्शन इकोवर्स 2026 लर्निंग हब वर्चुअल अंतर-विद्यालय सम्मेलन में किया। इस कार्यक्रम का आयोजन अमृत इंडो कैनेडियन एकेडमी, लाडियां, लुधियाना द्वारा किया गया था।
धरती बोलती है विषय पर आधारित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के युवा छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर अपनी नवाचारी प्रस्तुतियों से सबका ध्यान आकर्षित किया।
इस मौके हरित समाचार बुलेटिन  मैं कक्षा 5  नौनिहाल सिंह झज्ज ने “सर्वश्रेष्ठ समाचार बुलेटिन” में द्वितीय स्थान* प्राप्त किया। उनकी प्रस्तुति प्रभावशाली और विचारोत्तेजक रही।
हरित नायक कविता मैं कक्षा 4 की आराध्या शर्मा ने “सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण संदेश” में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कविता के माध्यम से पर्यावरण के प्रति अपनी भावनाएं सुंदर ढंग से व्यक्त कीं।मेरी पत्ते की कहानी मैं कक्षा 3 की छात्र मनरीत कौर ने “युवा इको चैंपियन” श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनकी कल्पनाशील और रोचक कहानी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया छात्रों की भागीदारी और उपलब्धियों ने पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी को दर्शाया। स्कूल प्रबंधन ने विजेताओं को बधाई दी और स्थिरता का संदेश फैलाने के उनके प्रयासों की सराहना की।
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें