दोराहा शहर में ट्रैफिक की समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर कौंसिल और ऑल ट्रेड यूनियन ने की मीटिंग लिए अहम फैसले
दोराहा लुधियाना 3 सितंबर ( प्रीति वर्मा )

दोराहा शहर में पिछले लंबे समय से ट्रैफिक की समस्या विकराल रूप ले चुकी है जिसके कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था बता दें कि एक तरफ शहर के मुख्य बाजार रेलवे रोड पर दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर भारी मात्रा में सम्मान रखा नाजायज़ कब्जा जमाया हुआ है वहीं दूसरी तरफ शहर की मुख्य सड़क रेलवे रोड पर रेहड़ी फड़ी और सेल वालों द्वारा नाजायज कब्जे कर ट्रैफिक की समस्या को चार चांद लगाए जा रहे है वहीं ट्रैफिक पुलिस इसे दुरुस्त करने मैं नाकाम नज़र आ रही है वहीं आज दोराहा नगर कौंसिल दफ्तर मैं आल ट्रेड यूनियन के साथ ट्रैफिक समस्या के हल के लिए एक मीटिंग की गई जिस मैं दोराहा शहर के भिन्न भिन्न यूनियन के आगू , डीएसपी पायल, एस एच ओ दोराहा , नगर कौंसिल प्रधान और पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ,कारज साधक अफसर दोराहा हरनरिंदर सिंह शेरगिल उपस्थित हुए व आपसी ताल मेल से फैसला लिया गया इस मौके पूर्व प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने बताया कि कोई भी दुकानदार सड़क पर सामान नहीं रखेगा, दुकानों के दाएं बाएं 3 फुट से ऊपर कोई सामान नहीं होगा , दुकानों के आगे और बाजार में कोई रेेहड़ी फाड़ी नहीं लगाई जाएगी, रेलवे रोड और सिद्धू अस्पताल रोड पर रेेहड़ी और चार पहिया वाहनों द्वारा सामान बेचने पर पाबंदी लगाई गई, पूर्व प्रधान ने बताया कि जो भी व्यक्ति पीली पट्टी से बाहर अपने वाहन को पार करेगा उसे पुलिस विभाग द्वारा ट्रैफिक नियम अनुसार बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी वहीं मीटिंग मैं शामिल सभी व्यापारियों ने इस फैसले पर सहमति जताई
वर्णन योग्य की लंबे समय से शहर में ट्रैफिक की समस्या है और इसको हल करने के लिए पहले भी यत्न किए गए हैं पर अक्सर सेायासी दबाव में लिए गए फैसलों की हवा निकल जाती है अब देखना यह होगा की शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जो नगर कौंसिल द्वारा फैसला किया गया है वह कब तक लागू होगा और गलत काम करने वालों पर कब करवाई होगी