पायल से मनविंदर सिंह गयासपुरा पर AAP ने दोबारा जताया भरोसा: विकास कार्यों और मजबूत कार्यशैली के दम पर 2027 के लिए मिला टिकट
दोराहा लुधियाना 31 अक्टूबर
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा चुनावों के लिए जारी की गई 40 उम्मीदवारों की पहली आधिकारिक सूची में पायल विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा पर एक बार फिर से भरोसा जताया गया है। पार्टी हाईकमान द्वारा उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा के बाद पूरे हलके में समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
घोषणा के उपरांत श्री हरमिंदर साहिब में नतमस्तक होकर शुक्राना करने के लिए शाम को हुए रवाना
टिकट की घोषणा होते ही विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा अपने समर्थकों के साथ शाम को श्री हरमिंदर साहिब मैं नतमस्तक हो शुक्राना करने के लिए रवाना हुए आज घोषणा के बाद विधायक गयासपुरा ने आम आदमी पार्टी की केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके कार्यों और प्रदर्शन को देखते हुए एक बार फिर उन पर विश्वास जताया है।
दोबारा टिकट मिलने के प्रमुख कारण
विधायक गयासपुरा को पार्टी द्वारा दोबारा चुनाव मैदान में उतारने का सबसे बड़ा कारण उनके पिछले कार्यकाल के दौरान हलके में करवाए गए विकास कार्यों को माना जा रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र की कई पुरानी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए हैं। ओर सड़कों की हालत में सुधार:वर्ष 2022 में चुनाव जीतने के बाद विधायक गयासपुरा ने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों की समस्या को प्राथमिकता दी।
वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे को मजबूती:अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 2025 में भी उन्होंने दोराहा, पायल , मलौद शहर की खस्ताहाल सड़कों के सुधार की दिशा में कदम उठाए। उन के द्वारा दोराहा मैं सिवरेज की समस्या के हल के लिए दिन रात एक किया जिस मैं काफी हद तक सुधार हुआ
घर-घर नहरी पानी पहुंचाने की योजना:* हलके के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विधायक गयासपुरा ने पूरे क्षेत्र में घर-घर नहरी पानी पहुंचाने की परियोजना शुरू करवाई। इस परियोजना का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
2022 में दर्ज की थी ऐतिहासिक जीत
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में मनविंदर सिंह गयासपुरा ने ने पायल विधानसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने कुल 63633 वोट हासिल किए थे और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 33,009 वोटों के विशाल अंतर से हराया था। उनकी इस जीत को हलके के लोगों द्वारा उनके प्रति जताए गए विश्वास और समर्थन के रूप में देखा गया था।
विपक्षी पार्टियों की स्थिति
जहां आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पायल से अपने मौजूदा विधायक को दोबारा उम्मीदवार घोषित कर चुनावी तैयारी में बढ़त हासिल की है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। फिलहाल ये पार्टियां हलका प्रभारियों के सहारे अपनी राजनीतिक गतिविधियां चला रही हैं।
विकास कार्यों की निरंतरता के लिए लोगों से मांगा समर्थन
टिकट की घोषणा के बाद पायल में एकत्र हुए समर्थकों और हलका निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस तरह वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में हलके के लोगों ने उन्हें 33 हजार से अधिक वोटों के अंतर से जीत दिलाकर विधानसभा में भेजा था, उसी तरह 2027 के चुनावों में भी अपना समर्थन देकर उन्हें दोबारा विजयी बनाएं। वहीं उन्होंने कहा के पंजाब मैं लोग आम आदमी पार्टी के द्वारा किए कामों पर मोहर लगा फिर से भरी बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाए गे इस मौके विधायक मनविंदर सिंह गयासपुरा ने लोगों से अपील करी के अगर उन के द्वारा विकास किया गया है तो उन्हें वोट जरूर डाले और अगर नहीं किया गया तो न डाले
उन्होंने कहा कि यह जीत हलके के अधूरे विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और पायल को पंजाब का नंबर एक विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए बेहद जरूरी है।