दोराहा पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 
दोराहा लुधियाना 8 जुलाई
दोराहा पुलिस ने कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस अवसर पर जानकारी देते हुए डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि दोराहा पुलिस को खास मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक कार नंबर पीवी 10 जेयू 6291 जो कि दोराहा की तरफ आ रही है, उसके पास में अवैध हथियार हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर कार को रोक लिया। तलाशी के दौरान कार सवार सिमरनजीत सिंह उर्फ सिमी पुत्र दीवान सिंह निवासी गांव दोराहा व अरविंद सिंह उर्फ गोनी पुत्र अजमेर सिंह निवासी गांव अजनोद से एक देसी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। वहीं पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं
।