दोराहा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को एक किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया

दोराहा लुधियाना 8 जुलाई

दोराहा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार से एक किलो अफीम बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर जानकारी देते हुए डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि एसएचओ दोराहा आकाश दत्त ने पुलिस पार्टी के साथ रामपुर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इस समय पुलिस को एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी 10 जेडी 0168 आती दिखाई दी तो पुलिस को इस मोटरसाइकिल सवार पर शक हुआ तो पुलिस ने इस मोटरसाइकिल सवार को रोका और तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर लटके बैग से एक किलो अफीम बरामद हुई। वहीं पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार की पहचान राजस्थान के थाना अजीतगढ़ के गांव गोमावाली निवासी भैरो राम वर्मा के रूप में हुई

फोटो मैं आरोपी के साथ पुलिस

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें