दोराहा शहर की बेटी ने अमेरिका में लहराया जीत का झंडा तीन गोल्ड एक ब्रॉन्ज मेडल जीत किया नाम रोशन 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा शहर की बेटी ने अमेरिका में लहराया जीत का झंडा तीन गोल्ड एक ब्रॉन्ज मेडल जीत किया नाम रोशन

दोराहा लुधियाना 9 जुलाई

दोराहा शहर की बेटी अनमोल कौर ने पूरे विश्व में दोराहा शहर का नाम रोशन किया बता दें कि पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई तैनात अनमोल कौर ने अमेरिका में हुई वर्ल्ड पुलिस फायर गेम में हिस्सा लेते हुए तीन गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता वही आज वापसी दोराहा में पहुंचने पर शहर निवासियों द्वारा अनमोल कौर का स्वागत कर शहर वासियों और परिवार द्वारा ढोल बजाकर और फूल मलाई डालकर किया गया वहीं अनमोल की खुशी उसके पिता हरजिंदर सिंह की आंखों में साफ झलक रही थी इस मौके बातचीत करते हुए अनमोल कौर ने कहा कि अगर तुम लगन के साथ मेहनत करोगे तो मंजिल जरूर मिलेगी उन्होंने इस मौके लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि खुद को मजबूत बनाओ और मेहनत करके अपनी मंजिल को हासिल करो इस मौके अनमोल का स्वागत करने के लिए शिरोमणि अकाली दल के सीनियर आगू गुरप्रीत सिंह लापरां ,वार्ड नंबर 14 से पार्षद विपिन सेठी, पूर्व पार्षद जसविंदर सिंह जस्सा ,पार्षद कुलवंत सिंह, दोराहा रिटेलर करियाणा एसोसिएशन के प्रधान दलजीत सिंह पप्पू , प्रीतम सिंह जग्गी, व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए और अनमोल कौर का स्वागत किया

यहां अनमोल के स्वागत के लिए शहर निवासी खड़े नजर आए वहीं प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी नहीं पहुंच जिस के बारे मैं लोग चर्चा करते नजर

आए

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें