दोराहा के पास बरमालीपुर गांव में पंचायत की तरफ से गंगा एग्रो वूल कंपनी के सहयोग से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप मैं 300 से अधिक लोग पहुंचे

दोराहा लुधियाना, 21 मार्च ( प्रीति वर्मा )
दोराहा के पास बरमालीपुर गांव में आज पंचायत की तरफ से गंगा एग्रो वूल कंपनी के सहयोग से फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इस मौके पर सरपंच करमजीत सिंह तूर ने कैंप की जानकारी देते हुए बताया कि डीएमसी अस्पताल लुधियाना से एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम इस कैंप में पहुंची और उन्होंने करीब 300 मरीजों के दिल, हड्डी, आंखों की बीमारियों की जांच की और फ्री दवाइयां और चश्मे दिए। यह कैंप सरकारी प्राइमरी स्कूल और गुरुद्वारा सिंह सभा गांव बरमालीपुर में लगाया गया। इस मौके पर गगन वर्मा, वीर दविंदर सिंह, प्रेसिडेंट बाबा काला मेहर स्पोर्ट्स क्लब, जसप्रीत सिंह, पूर्व पंच, गगनदीप सिंह, डायरेक्टर सोसायटी, लंबरदार गुरतेज सिंह और अन्य मौजूद थे
।