दोराहा शहर जल्द जगमगा उठेगा प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू
बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का काम जोरों पर


दोराहा लुधियाना 21 मार्च ( प्रीति वर्मा )
दोराहा शहर में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करके चलने का काम काउंसिल द्वारा बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है वहीं आज दोराहा के विश्वकर्मा रोड पर लाइटों को ठीक किया जा रहा था तो मौके पर दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू पहुंचे इस मौके बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस इलाके से लाइटों की समस्या की शिकायत लगातार आ रही थी और कुछ स्ट्रीट लाइट लगी हुई थी वह वहां लगे हुए पेड़ों के बीच छुप गई थी जिसके चलते इस इलाके में अक्सर अंधेरा रहता था उन्होंने कहा कि आज इन लाइटों को ठीक करवाया जा रहा और जो पेड़ों में छुप गई थी वह पेड़ों की छंटाई कर बाहर निकल गई है उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर के अन्य इलाकों में बंद पड़ी लाइटों को भी ठीक किया जाएगा जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े