खुलेआम सड़कों पर दौड़ रही है मौत प्रशासन बेखबर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खुलेआम सड़कों पर दौड़ रही है मौत प्रशासन बेखबर

कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा कौन होगा जुम्मेवार

दोराहा लुधियाना 30 मार्च ( प्रीति वर्मा )

दोराहा के मुख्य बाजार में खुलेआम सड़कों पर मौत दौड़ती नजर आती है परंतु प्रशासन इसे देखकर भी अनदेखा कर रहा है जिसके चलते कभी भी भयानक हादसा हो सकता है और लोगों की जाने जा सकती है

वर्णन योग के दोराहा में इंडेन कंपनी द्वारा ज्ञान गैस एजेंसी को एजेंसी दी गई है वहीं एजेंसी वालों द्वारा लोगों की जान को खतरे में डालकर खुले आम अपना कारोबार किया जा रहा है जिसकी तरफ पुलिस विभाग का कोई भी ध्यान नहीं है बता दें कि ज्ञान गैस एजेंसी वालों द्वारा जुगाड़ू रेहड़े पर शहर में गैस सिलेंडर सप्लाई करने का काम किया जा रहा है जो की बहुत ही खतरनाक है गैस सिलेंडरों से लदे तेज रफ्तार दौड़ते हुए दिखाई देते यह जुगाड़ू रेहड़े किसी दिन किसी बड़े हादसे का कारण बनेंगे क्योंकि इन जुगाड़ू रेहड़े पर सुरक्षा के लिए साथ में कुछ नहीं होता जिसके चलते प्रशासन की कारगुजारी पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं खुदा ना खस्ता अगर इन सिलेंडरों से लदे जुगाड़ू रेहड़े का बाजार में कोई हादसा हो जाए तो उसके लिए क्या प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेवार होंगे

क्या कहना है दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त का

जब इस मामले के संबंध में दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त से बात की तो उन्होंने कहा कि यह मामला उन के ध्यान मैं अभी आया है और वह मामले की जांच करेंगे उन्होंने कहा कि नियमों को तांक पर लोगो की जिंदगी को खतरे मैं डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा उन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह होगा कि खुले आम सड़कों पर दौड़ती इस मौत की गाड़ी को पुलिस द्वारा कब तक काबू कर के कार्रवाई की जाती

है

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें