संत ईशर सिह जी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, करमसर राड़ा साहिब में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) का रूहानी आगाज़
दोराहा लुधियाना 2 अप्रैल ( प्रीति वर्मा )
संत ईशर सिंह जी मैमोरियल पब्लिक स्कूल, करमसर राड़ा साहिब में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शानदार आगाज़ ईश्वरीय वाणी के जाप के साथ बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी का आश्रय लेते हुए, संस्था और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्टाफ सदस्यों—सरदार परदीप सिंह, मैडम सिमरनदीप कौर, मैडम हरप्रीत कौर थांदी, मैडम अमृतपाल कौर, मैडम पवनदीप कौर और मैडम मनप्रीत कौर द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया गया। इस पवित्र अवसर पर समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर पाठ में हाजिरी भरी। विद्यार्थियों द्वारा किए गए अत्यंत मधुर कीर्तन ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
इस अवसर पर बाबा मनजीत सिंह जी ने विशेष रूप से शिरकत की और उनके साथ सरदार गुरविंदर सिंह जी तथा सरदार गुरनाम सिंह अड़ैचा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बाबा मनजीत सिंह जी ने संत बाबा अमर सिंह जी का संदेश देते हुए और समूह संगत को निहाल करते हुए विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और धर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. धीरज कुमार थपलियाल ने मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों मैडम गुरनाम कौर और एडवोकेट सरदार भवप्रीत सिंह मुंडी जी द्वारा भेजा गया विशेष संदेश करते हुए विद्यार्थियों को नए सत्र की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि माता-पिता के निरंतर सहयोग और विश्वास के कारण ही संस्था नई बुलंदियों को छू रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाला सत्र सभी के लिए सफलताओं और खुशियों से भरा होगा।
कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रिंसिपल साहब ने बाबा मनजीत सिंह जी ने आए हुए सभी मेहमानों और समूह स्टाफ सदस्यों का तह दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नए सत्र की शुरुआत परमात्मा के आशीर्वाद से होनी बहुत ही शुभ शकुन है और यह सत्र विद्यार्थियों के लिए कुछ नया सीखने और अपने सपनों को साकार करने का अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर कड़ाह प्रसाद की देग भी बाटी गई।