दोराहा के कद्दों चौक में ट्रक को लगी भयानक आग जानी नुकसान से रहा बचाव 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा के कद्दों चौक में ट्रक को लगी भयानक आग जानी नुकसान से रहा बचाव

दोराहा लुधियाना 2 अप्रैल  ( प्रीति वर्मा )

दोराहा के कद्दों चौक में बीती रात फीड के समान से भरा ट्रक पलट गया और कुछ पलों में ही ट्रक को आग लग गई और आग की लपटों ने ट्रक को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक चालक और उसके साथी को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोगा से खन्ना के लिए एक ट्रक फीड का सामान लेकर निकला था ट्रक चालक मनप्रीत ने बताया कि वह जैसे ही कद्दों चौक में पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में उनका ट्रक फुटपाथ पर चढ़ गया और पलट गया और ट्रक के पलटते ही देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई और आग की लपटों ने ट्रक को पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया और आग के चलते ट्रक पूरी तरह से जलकर राख हो गया वहीं घटना की सूचना मिलती दोराहा थाना के एस एच ओ आकाश दत्त और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया

जलती गाड़ी देख रोते रहे दोनों भाई

बता दे की गाड़ी चालक और उसका साथी दोनों सगे भाई हैं और यह गाड़ी उनकी अपनी थी इस ट्रक से उनके घर का गुजारा चलता था वही ट्रक को जलते देखा दोनों भाइयों का रो-रो कर बुरा हाल था

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें