
भाजपा सीनियर अगुआ प्रिंसपल जतिंदर शर्मा ने कहा हमें खन्ना जिले का नया प्रेसिडेंट मंज़ूर नहीं
दोराहा 2 अगस्त ( प्रीति वर्मा )
यहां एक तरफ पुलिस जिला खन्ना में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनूप शर्मा को प्रधान नियुक्त किया गया वहीं दूसरी तरफ दोराहा के सीनियर भाजपा अगुओं ने चुने हुए प्रधान को ना पसंद करते हुए पार्टी पर सवाल खड़े कर दिये इस मौके भारतीय जनता पार्टी पुलिस डिस्ट्रिक्ट खन्ना के जनरल सेक्रेटरी प्रिंसिपल जतिंदर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने खन्ना पुलिस डिस्ट्रिक्ट का नया प्रेसिडेंट बनाया और पुराने नेताओं ओर वर्करों को नज़र अंदाज़ किया गया और किसी की राय नहीं ली गई, जिस वजह से हमें नया प्रेसिडेंट किसी भी कीमत पर मंज़ूर नहीं है। प्रिंसिपल शर्मा ने कहा कि नए बनाए गए प्रेसिडेंट कभी डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी और कभी मंडल प्रेसिडेंट रहे, जबकि पार्टी में ऐसे वर्कर भी हैं जो ज़्यादा सालों से काम कर रहे हैं जिन्हें नज़र अंदाज़ किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी अपने पुराने नेताओं और वर्करों को नज़र अंदाज़ करके दूसरी पार्टियों के नेताओं को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बनाया था, जिस वजह से पुरानी पार्टी में काम कर रहे नेताओं को बेइज्ज़ती झेलनी पड़ी। और आज एक कम तजुर्बे वाले व्यक्ति को डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बनाया गया, जिससे न सिर्फ़ पार्टी को नुकसान होगा बल्कि पुराने नेताओं और वर्करों को भी काम करने में मुश्किल होगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सीनियर लीडरशिप से अपील की कि इस फ़ैसले को बदला जाए और सभी नेताओं और वर्करों की राय के हिसाब से नया डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट बनाया जाए।