ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल ने रचा इतिहास, लगातार पांचवें वर्ष जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में डबल हैट्रिक कायम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल ने रचा इतिहास, लगातार पांचवें वर्ष जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में डबल हैट्रिक कायम

दोराहा लुधियाना 4 अगस्त ( प्रीति वर्मा )

“खेल स्वास्थ्य, शिक्षा और मनोरंजन का श्रेष्ठ संगम हैं।” इसी सोच को अपनाते हुए ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल,  ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया।
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा आयोजित राड़ा साहिब जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड सीनियर स्कूल ने लगातार पांचवें वर्ष अपना दबदबा कायम रखते हुए डबल हैट्रिक पूरी की विद्यालय की टीमों ने लड़कों एवं लड़कियों के सभी छह वर्गों में से पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए, जबकि अंडर-19 बालक वर्ग में रोमांचक मुकाबले के बाद रजत पदक हासिल किया। विद्यालय की टीमों ने क्षेत्र की सभी प्रमुख टीमों को पराजित कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की।
स्वर्ण पदक विजेता टीमें
अंडर-17 लड़कियां वर्ग: हुसनदीप कौर, एंजेल, गुरलीन कौर ढिल्लों, गुरलीन कौर (रायपुर) एवं प्रियांशी ढल्ल।
अंडर-14 लड़कियां वर्ग: जसलीन कौर, हरवीन कौर, राजदीप कौर, हिमानी बब्बर, एजलप्रीत कौर एवं सहजमन कौर।
अंडर-19 लड़कियां वर्ग: कप्तान ऐशवजीत कौर, अगमजोत कौर, कोमलप्रीत कौर, आस्था राजपूत कौर एवं अश्वनीत कौर।
अंडर-14 लड़के वर्ग: अभिराज सिंह, सिमरनपाल सिंह, नूरदीप सिंह, समरजोत सिंह एवं हर्षवीर सिंह।
अंडर-17 लड़के वर्ग: कप्तान अंश, अभिराज सिंह रेटोल, अनिकेत कुमार, प्रभवीर सिंह एवं हरजोत सिंह।
रजत पदक विजेता टीम
अंडर-19 लड़के वर्ग: कप्तान मनकरण सिंह, आमिर, दिलराज सिंह, शुभम वर्मा, हर्षन सिंह गिल एवं धनंजय वर्मा।
यह शानदार सफलता खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। खिलाड़ियों ने मौसम और परिस्थितियों की परवाह किए बिना सुबह-शाम नियमित अभ्यास कर इस उपलब्धि को हासिल किया। उनकी सफलता में अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्कृष्ट खेल सुविधाओं तथा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 17 खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार किरणप्रीत सिंह ढालीवाल, प्राचार्य श्री विजय कपूर, अकादमिक डीन श्री अशोक गुप्ता तथा समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग तथा विद्यालय के खेल विभाग के प्रभारी श्री रविंदरपाल सिंह के समर्पित मार्गदर्शन को दिया तथा आगामी जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए टीम को शुभकामनाएँ दीं।
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें