लुधियाना मैं फैक्ट्री मैं फटा बॉयलर, इमारत का एक हिसा गिरा , मलबे मैं दबे कई मजदूरों की आशंका ,डीसी और अन्य अधिकारी मौके पर बचाव कार्य मैं जुट
लुधियाना, 8 मार्च
लुधियाना के फोकल प्वाइंट आठ फेज इलाके में हुए विस्फोट में एक फैक्ट्री का हिस्सा ढह गया। जिसमें अंदर काम कर रहे मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा श्रमिकों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में बॉयलर फट गया होगा, जिससे इमारत का एक हिस्सा विस्फोट के साथ ढह गया। डीसी और पुलिस प्रशासन मौके पर बचाव अभियान चला रहे हैं ताकि मलबे में दबे मजदूरों को जल्द से जल्द बचाया जा सके।