डॉ. भीम राव अंबेडकर वेलफेयर क्लब साहनेवाल 12 अप्रैल को जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह कराएगा। 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डॉ. भीम राव अंबेडकर वेलफेयर क्लब साहनेवाल 12 अप्रैल को जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह कराएगा।

सामूहिक विवाह के लिए 31 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे

साहनेवाल, 22 मार्च, योगिन्द्र

डॉ.भीम राव अंबेडकर के जन्मदिवस को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डॉ. भीम राव अंबेडकर वेलफेयर क्लब साहनेवाल द्वारा 12 अप्रैल को जिफको रिसॉर्ट्स साहनेवाल में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी क्लब के अध्यक्ष गुरदीप सिंह कौल, सेवानिवृत्त ईटीओ और सभी क्लब सदस्यों ने सामूहिक विवाह का कार्ड जारी करते हुए दी और कहा कि यह सामूहिक विवाह सभी क्लब सदस्यों और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ एनआरआई भाइयों के सहयोग से आयोजित किए जाते हैं और जरूरतमंद परिवारों की ल ड़कियों का विवाह क्लब द्वारा कराया जाता है। और उन्हें घर में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं।

क्लब के अध्यक्ष गुरदीप सिंह कौल ने जरूरतमंद परिवारों से अपील करते हुए कहा कि जो परिवार अपनी बेटियों की शादी क्लब के माध्यम से करवाना चाहते हैं वह 31 मार्च तक धालीवाल एग्रो सेंटर, पुरानी अनाज मंडी, साहनेवाल में अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं तथा 31 मार्च के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। और विवाह दौरान लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा लड़के की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने दानदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जो लोग बेटियों के सामूहिक विवाह में किसी भी तरह से मदद करना चाहते हैं, वह सिविल अस्पताल रोड स्थित कार्यालय अथवा धालीवाल एग्रो सेंटर, पुरानी अनाज मंडी, साहनेवाल में हमसे संपर्क कर सकते हैं।

इस मौके पर चेयरमैन ओम प्रकाश गोयल, चेयरमैन हेमराज राजी साहनेवाल, सोमा सिंह, कुलविंदर सिंह काला बिमरो, कुलजीत सिंह, हरविंदर कुमार पप्पी, गुरमीत सिंह पप्पू तलवाड़ा, मास्टर गुरसेवक सिंह, आरके भाटिया, लाभ सिंह सिद्धू, सतविंदर सिंह हैप्पी, नाजर सिंह, पटवारी दिलप्रीत सिंह, रमेश भाटिया, मनजिंदर सिंह भोला मांगट, लाली हरा, डा. बलजिंदर सिंह, दलजीत सिंह बग्गा आदि सदस्य उपस्थित थे।

Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें