बी.एड छात्रा जसप्रीत कौर ने यूनिवर्सिटी में टॉप कर गोल्ड मेडलिस्ट बनीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बी.एड छात्रा जसप्रीत कौर ने यूनिवर्सिटी में टॉप कर गोल्ड मेडलिस्ट बनीं

गांव चंकोइयां खुर्द ग्राम पंचायत ब गांव निवासियों द्वारा विशेष सम्मान दिया गया।
दोराहा लुधियाना 30 मार्च (मुदित मोहिंद्रा) – पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के बी.एड के नतीजों में गांव चंकोइयां खुर्द की जसप्रीत कौर पुत्री सुरजीत सिंह व माता दविंदर कौर ने यूनिवर्सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस अवसर पर छात्रा जसप्रीत कौर को प्रोत्साहित करने के लिए सरपंच दविंदर सिंह के नेतृत्व में पूरी ग्राम पंचायत व गांववासियों ने जसप्रीत कौर को सम्मान चिन्ह व नगर राशि देकर सम्मानित किया। सरपंच दविंदर सिंह ने जशप्रीत कौर को बधाई देते हुए कहा कि जब भी गांव का कोई बेटा या बेटी इस तरह तरक्की करता है तो उन्हें खुशी होती है। उन्होंने कहा कि वह बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इसी तरह काम करते रहेंगे। इस अवसर पर ज्ञान कौर, प्रसोतम सिंह, जसवंत सिंह (तीनों पूर्व सरपंच), जसवीर सिंह मिंटू, चरणजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुखजीत कौर, परमजीत कौर (पांचों पंच), युवा नेता गुरप्रीत सिंह गोपी, गायक परमिंदर पारस, प्रेम सिंह, प्रितपाल सिंह, नंबरदार राजवंत सिंह, हरबंस सिंह, प्रदीप सिंह, अमरीक सिंह, सुखबीर सिंह, प्रकाश सिंह, राजदीप सिंह सतनाम, तलविंदर सिंह, अवतार सिंह आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
कैप्शन
गांव चंकोइयां खुर्द में सरपंच दविंदर सिंह व पंचायत के विभिन्न सदस्यों ने प्रमुख नेताओं व समस्त ग्रामीणों के साथ छात्रा जसप्रीत कौर को सम्मानित किया।
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें