दोराहा नजदीक तीन बहनों के इकलौते भाई को ट्रक ने कुचला हादसे में हुई मौत अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल को मारी थी टक्कर 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दोराहा नजदीक तीन बहनों के इकलौते भाई को ट्रक ने कुचला हादसे में हुई मौत

अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल को मारी थी टक्कर

दोराहा लुधियाना 30 मार्च
दोराहा के दक्षिणी बाइपास रोड पर औलख पेट्रोल पंप के नजदीक एक मोटरसाइकिल सवार को किसी अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार जीटी रोड पर गिर गया और वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया जिसके चलते नौजवान की मौत हो गई
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमरजीत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी गांव राजगढ़ अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो इसे किसी अज्ञात कार चालक ने साइड मार दी जिस के चलते मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिर गया वहीं पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जिस के चलते मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही  मौत हो गई पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच लाश को कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी मैं रखवा दिया व आगे की कार्रवाई शुरू कर दी बता दे के मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था
Bnn 24 News
Author: Bnn 24 News

Leave a Comment

और पढ़ें