गौ रक्षक दल द्वारा गौ वंशज से भरा ट्रक काबू कर पुलिस के किया हवाले
दोराहा लुधियाना 30 मार्च
आज सुबह गौ रक्षक दल पंजाब द्वारा दोराहा मैं गौ वंशज से भरे ट्रक को काबू कर पुलिस के हवाले किया गया पुलिस द्वारा गौ रक्षों के बयान पर कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक व सहायक के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौ रक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रक के बारे में सूचना मिली थी जिसका पीछा करते हुए उन्होंने पुलिस की सहायता से इसे दोराहा के सर्विस रोड पर घेर लिया और पुलिस के हवाले किया वहीं इस ट्रक में से 19 गौ वंशज मिले जिन्हें पुलिस को साथ लेकर दोराहा की गौशाला को सौंप दिया गया वहीं पुलिस द्वारा गौ रक्षक के बयान पर ट्रक चालक जितेंद्र सिंह पुत्र दलजीत सिंह जिला अमृतसर हरजिंदर सिंह पुत्र विवेक सिंह निवासी गांव चांगवा जिला अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया