सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल बुआनी में मेगा पीटीएम और ग्रेजुएशन समारोह

दोराहा लुधियाना 30 मार्च,
आज सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल बुआनी में जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनजीत सिंह ग्रेवाल के नेतृत्व में सरकारी हिदायतों के अनुसार मेगा पीटीएम और ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या संगीता छाबड़ा ने अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। मंच संचालन रजनीश कुमार खानपुर ने किया। इस अवसर पर बच्चों ने गिद्दा, भांगड़ा, गीत व कविताएं जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान अध्यापिका जसविंदर कौर ने अभिभावकों को स्कूल की उपलब्धियों से अवगत कराया तथा उनसे अपने बच्चों को स्कूल में दाखिला दिलाने की अपील भी की। इस अवसर पर गांव बुआनी के सरपंच करनैल सिंह, पंच जगरूप सिंह, आंगनबाड़ी वर्कर गुरमीत कौर, हेल्पर कर्मजीत कौर व जसविंदर कौर, एसएमसी सदस्य साहबान, चेयरमैन कुलविंदर कौर, बच्चों के अभिभावक व स्कूल रसोइया सुखनंदन कौर, सुखदीप कौर मौजूद
थे।